॥ जय जिनेन्द्र ॥   •   सादर आमंत्रण   •   श्री जैन श्वेताम्बर संघ (संस्था), जवाहर नगर, जयपुर   •   ▶ LIVE प्रतिष्ठा कार्यक्रम
बाहर से पधारने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरणपंजीकरण की अंतिम तिथि: 10 फरवरी 2027 (बुधवार) आवास एवं आगमन संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु अभी पंजीकरण करें।
Register Now ↗
जैन श्वेताम्बर • पावन अंजनशलाका महोत्सव

श्री शंखेश्वर
पार्श्वनाथ भगवान

रत्नमयी प्रतिमाओं की भव्य अंजनशलाका-प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना महोत्सव
राजस्थान की पुण्यधरा पर महावीर साधना केंद्र, जवाहर नगर, जयपुर में आयोजित यह ऐतिहासिक एवं गौरवशाली धार्मिक आयोजन सम्पूर्ण जैन समाज के लिए मंगलमय अवसर है।

श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान
पावन महोत्सव

महोत्सव की प्रमुख झलकियाँ

🛕
अंजनशलाकाप्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना
🙏
भव्य वरघोड़ाधार्मिक शोभायात्रा
🪔
पूजन एवं विधानविविध मंगलकारी विधियाँ
📿
धर्मसभाआध्यात्मिक प्रवचन एवं साधना
🤝
साधर्मिक वात्सल्यसामूहिक सहभागिता
🌸
अनुमोदना एवं लाभपुण्य एवं धर्मलाभ का अवसर
मुख्य तिथियाँ

पंचाह्निका महोत्सव

17 फरवरी 2027 — बुधवार

भव्यातिभव्य वरघोड़ा

परिकर विधान, नवकारसी, भव्य वरघोड़ा, दीक्षा कल्याणक महोत्सव, साधर्मिक वात्सल्य, पार्श्व पद्मावती महापूजन, परमात्म-भक्ति एवं मध्य रात्रि अधिवासना, अंजनशलाका का विधान एवं केवलज्ञान कल्याणक।

18 फरवरी 2027 — गुरुवार

मंगलकारी प्रतिष्ठा

प्रथम दर्शन, देशना एवं निर्वाण कल्याणक विधान, नवकारसी, भव्यातिभव्य प्रतिष्ठा महोत्सव तत्पश्चात् धर्मसभा, साधर्मिक वात्सल्य एवं लघुशांति स्नात्र पूजन।

श्री जैन श्वेताम्बर संघ (संस्था)

एक ऐतिहासिक एवं गौरवशाली धार्मिक परंपरा

श्री जैन श्वेताम्बर संघ (संस्था), जवाहर नगर, जयपुर ने श्वेताम्बर जैन समाज की एकता और धार्मिक साधना के लिए विशिष्ट स्थान बनाया है। महावीर साधना केंद्र में अनेक पूजनीय प्रतिमाओं, दादा गुरुदेवों एवं अधिष्ठायक देवों की प्रतिष्ठाएँ पूर्व में भी सम्पन्न हुई हैं।

अब चपलावत परिवार के पुण्योदय एवं धर्मभावना से प्रेरित होकर रत्नमयी प्रतिमाओं की भव्य अंजनशलाका-प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना का यह पावन आयोजन सम्पन्न होने जा रहा है।

“यह महोत्सव केवल एक संस्था के लिए नहीं, अपितु सम्पूर्ण जैन शासन के लिए परम हर्ष, गौरव एवं आध्यात्मिक उल्लास का अनुपम अवसर है।”
पावन निश्रा

आचार्य भगवंत एवं साधु-साध्वीवृंद

:: आज्ञा प्रदाता ::

प.पू. खरतरगच्छाधिपति युगदिवाकर श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा.

:: प्रतिष्ठाचार्य-निश्रा प्रदाता ::

प.पू. खरतरगच्छाचार्य नमिऊण तीर्थप्रणेता श्री जिनपीयूषसागरसूरीश्वरजी म.सा.
के प्रशिष्यरत्न

प.पू. खरतरगच्छाचार्य अध्यात्मयोगी श्री जिनमहेंद्रसागरसूरीश्वर जी म.सा.

प.पू. उपाध्याय प्रवर युवामनीषी श्री मनीषसागर जी म.सा.

:: पावन सान्निध्य ::

बीसवीं सदी की महान साध्वी जैन कोकिला प्रवर्तिनी महोदया
प.पू. श्री विचक्षण श्री जी म.सा. की सुशिष्या
मरुधरज्योति तीर्थप्रभाविका प.पू. श्री मणिप्रभा श्री जी म.सा.

:: विधि-विधान एवं मार्गदर्शक ::

अंतर्राष्ट्रीय विधिकारक मनोज कुमार बाबूमल जी हरण, सिरोही (राज.)

कार्यक्रम विवरण

पंचाह्निका महोत्सव की समय-सारणी

प्रथम दिवस — सोमवारमाघ सुदी 9 | 15 फरवरी 2027
सुबह 7:00 बजे
कुम्भ एवं दीपक स्थापना, ज्वारा रोपण
सुबह 8:30 बजे
नवग्रहादिक, पाटला पूजन एवं विविध पूजन
दोपहर 2:30 बजे
च्यवन कल्याणक विधान
द्वितीय दिवस — मंगलवारमाघ सुदी 10 | 16 फरवरी 2027
सुबह 7:00 बजे
जन्म कल्याणक विधान
सुबह 9:00 बजे
250 अभिषेक व 18 अभिषेक विधान
दोपहर 2:30 बजे
जन्म बधाई, नाम स्थापना, पाठशाला गमन, मायरा, लग्न महोत्सव, राज्याभिषेक एवं नव-लोकान्तिक देवों द्वारा विनंती
तृतीय दिवस — बुधवारमाघ सुदी 11 | 17 फरवरी 2027
सुबह 7:00 बजे
परिकर विधान
सुबह 7:45 बजे से
नवकारसी — स्थान: वीर छत्रसाल पार्क, सेक्टर 1, जवाहर नगर, जयपुर
सुबह 8:30 बजे
भव्य वरघोड़ा — 1 क 16, सेक्टर 1, जवाहर नगर, जयपुर से
सुबह 10:30 बजे
दीक्षा कल्याणक महोत्सव
दोपहर 12:00 बजे से
साधर्मिक वात्सल्य
दोपहर 2:30 बजे
पार्श्व पद्मावती महापूजन
रात्रि 7:30 बजे
परमात्म-भक्ति
मध्य रात्रि
अधिवासना, अंजनशलाका का विधान एवं केवलज्ञान कल्याणक
चतुर्थ दिवस — गुरुवारमाघ सुदी 12 | 18 फरवरी 2027
प्रातःकाल
प्रथम दर्शन, देशना एवं निर्वाण कल्याणक विधान
सुबह 7:45 से 9:00 बजे तक
नवकारसी
प्रातः 9:00 बजे
भव्यातिभव्य प्रतिष्ठा महोत्सव तत्पश्चात् धर्मसभा
दोपहर 12:00 बजे से
साधर्मिक वात्सल्य
दोपहर 3:00 बजे
लघुशांति स्नात्र पूजन
पंचम दिवस — शुक्रवारमाघ सुदी 13 | 19 फरवरी 2027
प्रातः 5:30 बजे
द्वारोद्घाटन एवं अष्टप्रकारी पूजा
प्रातः 9:00 बजे
सत्तरभेदी पूजा
प्रातः 10:30 बजे
दादा गुरुदेव पूजा
सस्नेह एवं भावभरा आमंत्रण

आप सपरिवार पधारें

सपरिवार पधारने का स्वागत

चपलावत परिवार की ओर से सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से भावभरा अनुरोध है कि 17 फरवरी 2027 को रत्नमयी प्रतिमाओं के भव्य वरघोड़ा महोत्सव तथा 18 फरवरी 2027 को अंजनशलाका-प्रतिष्ठा, स्थापना एवं धर्मसभा के पावन अवसर पर सपरिवार पधारकर अपनी मंगलमयी उपस्थिति एवं अनुमोदना प्रदान करें।

आपकी पावन उपस्थिति ही हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद एवं इस पुण्य महोत्सव की सार्थकता होगी।

प्रेरणा एवं समर्पण
स्व. श्री उत्तमचंद जी चपलावत
स्व. श्री उत्तमचंद जी चपलावत
स्व. श्रीमती सुशीला देवी जी चपलावत
स्व. श्रीमती सुशीला देवी जी चपलावत

स्व. श्री उत्तमचंद जी एवं स्व. श्रीमती सुशीला देवी जी चपलावत
की पावन पुण्य स्मृति को समर्पित

उनके संस्कार, आशीर्वाद एवं प्रेरणा इस धार्मिक सेवा का आधार रहे हैं।
चपलावत परिवार की ओर से यह पुण्य कार्य सादर समर्पित है।

॥ जय जिनेन्द्र ॥
सस्नेह आमंत्रण

चपलावत परिवार एवं आत्मीयजन

श्री जैन श्वेताम्बर संघ (संस्था), जवाहर नगर, जयपुर की आज्ञा से सादर आमंत्रण।

अंतर्मन से निमंत्रण है, आपको...

श्रीमती पद्मादेवी, मिलापचंद-भारती, हरीशचंद-सुनीता, रिखबचंद-रजनी

ललित कुमार-कृष्णा, प्रदीप कुमार-प्रमिला

राहुल-साक्षी, सौरभ, आयशा, अरिशा

एवं समस्त चपलावत परिवार

पुत्री-पुत्रीदामाद

श्रीमती मधु जी – स्व. श्री नरेंद्र जी सेठ

श्रीमती निशा जी – श्री दुर्लभ सिंह जी मेहता

श्रीमती रेखा जी – श्री मदन जी भंडारी

पौत्री-पौत्रीदामाद

श्रीमती रूपल जी – श्री शुभम जी अरोड़ा

श्रीमती साक्षी जी – श्री अक्षित जी भंसाली

दोहिता-दोहितावधु

कपिल-अर्चना सेठ, मोहित-नीलू सेठ

नितिन मेहता, नमन-अदिति भंडारी, आशीष-ऐश्वर्या भंडारी

हर्षिता मेहता (दोहिती)

आन्या, अविका, भविशा, अदिरा (पड़-दोहिती)

का सकल श्री संघ को सादर जय जिनेन्द्र
प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण

LIVE प्रतिष्ठा कार्यक्रम

जो श्रद्धालु कार्यक्रम में प्रत्यक्ष उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं, वे प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव कार्यक्रम YouTube पर देख सकते हैं।

YouTube पर LIVE देखें ↗
LIVE प्रतिष्ठा कार्यक्रम का YouTube QR कोड
LIVE देखने के लिए स्कैन करें
पावन महोत्सव में पधारने वाले श्रद्धालुओं हेतु

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण

पंजीकरण की अंतिम तिथि: 10 फरवरी 2027 (बुधवार)

इस पावन प्रतिष्ठा महोत्सव में आपका सपरिवार हार्दिक स्वागत है। कृपया नीचे दिए गए पंजीकरण बटन से अपने आगमन एवं परिजनों की जानकारी प्रदान करें, ताकि आवश्यक व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से की जा सकें।

Register Now ↗
निवेदक

संपर्क एवं आयोजन समिति

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
+91 8690635123
अध्यक्ष
विनोद सचेती
98290 58283
मंदिर एवं दादाबाड़ी व्यवस्थापक
दीपक संघवी
94143 39539
महामंत्री
नितिन दुगड़
93145 65522
प्रतिष्ठा संयोजक
प्रकाशचंद लोढ़ा — 94146 05867
फतेहसिंह बरड़िया — 98290 51550
सांस्कृतिक मंत्री
अनुदीपक जैन — 97824 99999

📍 आयोजन स्थल

श्री जैन श्वेताम्बर संघ (संस्था), महावीर साधना केंद्र, सेक्टर 4, जवाहर नगर, जयपुर

आयोजन स्थल का Google Maps QR कोड
स्थान का QR कोड
स्कैन करके Google Maps पर स्थान देखें
Google Maps पर स्थान देखें ↗